Raniji’s stepwell (step well) रानीजी की बावड़ी ( सीढ़ीदार कुआं )

रानी जी की बावड़ी ( सीढ़ीदार कुआं ) का निर्माण 1699 में रानी नाथावती द्वारा करवाया गया था जो राव की सबसे कम उम्र की रानी थी। वाओरीस यानि बावड़ी ने भारत में मध्‍ययुगीन काल में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसी कारण इसे महत्‍वपूर्ण सामाजिक ढ़ाचों के रूप में गिना जाता है। यह सीढ़ीदार कुआं 165 फीट गहरा है जो राजपूतों के शासनकाल में एक उल्‍लेखनीय स्‍थापत्‍य शैली को प्रर्दशित करता है। इस कुएं का प्रवेश द्वार काफी संकीर्ण है और इसमें लगे हुए स्‍तंभों पर पत्‍थर के हाथी भी ऊपर बने हुए हैं। सीढ़ी से नीचे जाने पर कुंआ काफी बड़ा और व्‍यापक है। पूरा कुंआ काफी अच्‍छी तरीके से खूबसूरती से की गई खुदाई से एस आकार ब्रेकेट के साथ सजाया गया है।

Raniji’s stepwell (step well) रानीजी की बावड़ी ( सीढ़ीदार कुआं )

Leave a comment