मेवाड़ के महाराणा सज्जनसिंह जी (शासनकाल 1874-1884)
महान इतिहासकार डॉक्टर ओझा जी ने लिखा है कि “महाराणा राजसिंह के बाद मेवाड़ का सर्वाधिक उद्धार करने वाले शासक महाराणा सज्जनसिंह हुए।”
जनता के लिए अनेक उपयोगी निर्माण कार्यों के द्वारा महाराणा ने जनता का दिल जीत लिया था। इनके देहांत पर समूचा मेवाड़ रो पड़ा था।






